फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रात को ड्यूटी देने वाला स्टाफ छुट्टी पर भेजा गया

विज्ञापन
corona afraid
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दम तोड़ने वाले कोरोना के संदिग्ध मरीज के बाद उस समय रात में ड्यूटी पर तैनात रहे पूरे स्टाफ को छुट्टी दे दी गई है। साथ ही डॉक्टर, कर्मचारी समेत आठ लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार-बृहस्पतिवार की रात 12 बजे टीकमगढ़ के खरगापुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति भर्ती हुआ था। वह खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित था। डॉक्टरों ने उसका एक्सरे कराया तो फेफड़े में जबरदस्त बलगम जमा हुआ मिला। उसे सांस लेने में बहुत तकलीफ हो रही थी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। देर रात परिजन उसका शव लेकर टीकमगढ़ रवाना हो गए। वहीं, मरीज के संपर्क में आने वाले एक सीनियर डॉक्टर, दो जूनियर डॉक्टर, एक सिस्टर, दो वार्ड ब्वाय और तीन सफाई कर्मचारी का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट आ सकती है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने रात की ड्यूटी पर तैनात रहे स्टाफ को छुट्टी दे दी है। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही इन्हें ड्यूटी पर बुलाया जाएगा। तब तक इन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें