फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याएं बताते रहे, अधिकारी कोरोना वायरस की जानकारी देते रहे

विज्ञापन
गांधी उद्यान में अपनी मांगों को लेकर धरना देते किसान रक्षा पार्टी के किसान।
विज्ञापन
झांसी। गांधी पार्क में चल रहा किसान रक्षा पार्टी का आंदोलन पांचवे दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों की अनदेखी पर आक्रोश जताया। आक्रोशित किसान समस्याओं को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे। डीएम के न मिलने पर किसानों ने एसीएम को ज्ञापन सौंपा। एसीएम ने कहा कि डीएम के आने पर वार्ता कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर गौरीशंकर बिदुआ ने कहा कि किसानों को खरीफ फसल का बीमा अब तक नहीं मिला है। सम्मान निधि की किस्त तीन लाख में 70 हजार किसानों को ही मिल सकी है। गोवंश की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पौधरोपण में खेल किया जा रहा है। साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं में गोलमाल किया जा रहा है। एसीएम ने वार्ता के दौरान किसानों की समस्याओं का जवाब नहीं दिया। किसानों को कोरोना वायरस के बारे में समझाया गया। किसानों ने कहा कि कोई वायरस उनको विचलित नहीं कर सकता। समस्याओं को दूर कराने के लिए किसानों ने जमकर नारे लगाए। इस मौके पर रामजी सिंह जादौन, अमित कुलश्रेष्ठ, राहुल प्रजापति, रवि यादव, सुनील पुरोहित, राजेश दुबे, चंद्रभान पाल, अमर सिंह, पप्पू पाल, घनेंद्र, कल्लू, प्रशांत, रामसेवक राजपूत, अशोक कुमार, मंगला सिंह, मोहन स्वरूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें