फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह ट्रेनों में यात्रियों ने कंबल लेने से किया इंकार, मचा हल्ला

विज्ञापन
corona afraid
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस का असर रेलवे में सफर के दौरान साफ नजर आने लगा है। रविवार को करीब ग्यारह ट्रेनों में यात्रियों ने कंबल लेने से इंकार करते हुए हल्ला मचा दिया। आनन-फानन में रेलवे ने इसकी सप्लाई भी बंद कर दी। ग्वालियर व झांसी स्टेशन से पंद्रह ट्रेनों में कंबल चढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह केरला व मंगला एक्सप्रेस में दिल्ली के लिए झांसी से सवार हुए यात्रियों ने कंबल को लेकर हंगामा कर दिया। यात्रियों का कहना था कि उनको कंबल नहीं चाहिए। टिकट चेकिंग कर्मी व अटेंडेंट ने आकर समझाकर कंबल वापस कराए, तब जाकर यात्री माने। यही हाल, रविवार को भोपाल की तरफ जाने वाली पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस व दिल्ली की तरफ जाने वाली सदर्न एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, बरौनी मेल, कुशीनगर एक्सप्रेेस, एपी एक्सप्रेस में भी कंबल को लेकर हल्ला मचा रहा। यात्री कंबल के साथ-साथ तौलिया लेने से इंकार करते रहे। यात्रियों का कहना था कि कंबल की रोजाना धुलाई न होने से वायरस होने का डर है। इसे देखते हुए यात्री घबरा रहे हैं। मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में ग्वालियर व झांसी स्टेशन से बेडरोल चढ़ाया जाता है। इसमें दो चादर, एक तौलिया, तकिया व एक कंबल यात्री को दिया जाता है।
हटने लगे पर्दे, फिक्स हुआ तापमान
कंबल व तौलियों के साथ कोचों में लगे पर्दे भी खतरा बन सकते हैं। ऐसे में रेलवे ने पर्दे हटाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह पर्दे प्रथम व सेकेंड एसी कोचों से हटेंगे। साथ ही एसी कोच में 25 डिग्री सेल्सियस तापमान स्थिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी कोच में कंबल दिए जाने पर रोक लगा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने कदम उठाए हैं। रेलवे यात्रियों को जागरूक भी कर रहा है।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें