शाताब्दी एक्सप्रेस में बैठे विदेशी नागरिक।
कोरोना वायरस का डर मुसाफिरों में भी बैठता जा रहा है। कुछ दिनों से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। खासकर यात्री दिल्ली की तरफ जाने बच रहे हैं। प्रतिदिन झांसी रेलवे स्टेशन से औसत 120 ट्रेनें गुजरती हैं। यह ट्रेनें बीना, इलाहाबाद, कानपुर और आगरा की तरफ जाने वाले ट्रैक पर दौड़ती हैं।
इन ट्रेनों में प्रतिदिन झांसी से सामान्य दर्जे में औसत 20 हजार और आरक्षित कोचों में करीब पांच हजार मुसाफिर सफर करते हैं। मगर इन दिनों मुसाफिरों में कोरोना वायरस को लेकर डर बना हुआ है। वे सफर करने से बच रहे हैं।
खासकर दिल्ली की तरफ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, पंजाब मेल, श्रीधाम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, जबलपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस, हबीबगंज निजामुद्दीन एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। पैसेंजर ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या घटी है।