कोरोना : 17 दिनों में 119 पॉजिटिव मिले, 60 की मौत
झांसी। कोरोना कर्फ्यू के चलते जून में संक्रमण के मामले भले ही थम गए हों मगर मौतों ने गहरा जख्म दिया है। पिछले 17 दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो 119 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जबकि, 60 लोगों की मौत हो गई है। मिले केसों के मुकाबले 50 प्रतिशत मौतें हुई हैं।
झांसी में 30 मई तक जिले में 36359 संक्रमित थे, जबकि मरने वालों की संख्या 597 थी। पहली जून को 33 मरीज मिले और छह की मौत भी हो गई। वहीं, 17 जून यानी बृहस्पतिवार को एक पॉजिटिव केस सामने आने पर संक्रमितों की संख्या 36478 पहुंच गई है। जबकि, मरने वालों का आंकड़ा 657 हो गया है। इससे स्पष्ट है कि पिछले 17 दिनों में 119 केस मिले हैं। जबकि, 60 लोगों की मौतों ने कई परिवार उजाड़ दिए हैं। अब जिले में 68 एक्टिव केस बचे हैं। रिकवरी रेट 98.01 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.8 फीसदी पहुंच गई है। लक्षण वाले 17 मरीज हैं, इनमें नौ की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा दो मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। एक मरीज का होम आइसोलेशन पूरा हो गया।
ये है आंकड़ा
तारीख केस मौत
एक जून 33 6
दो जून 13 6
तीन जून 6 4
चार जून 22 4
पांच जून 23 3
छह जून 9 3
सात जून 5 4
आठ जून 5 4
नौ जून 3 3
10 जून 7 5
11 जून 7 5
12 जून 3 6
13 जून 2 5
14 जून 2 4
15 जून 2 3
16 जून 6 0
17 जून 1 0