फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज बोर्ड : सीसीटीवी कैमरों की निगाह में जचेंगी कापियां

विज्ञापन
copy cheak up bord exam
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं पूर्ण हो चुकी है। अब जल्द ही उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। चार मूल्यांकन केंद्रों के लिए उप प्रधान परीक्षक और सहायक परीक्षकों की संख्या लगभग तय कर दी है। सभी उत्तर पुस्तिकाएं सीसीटीवी कैमरों की निगाह में जांची जाएंगी। अगर कोई भी परीक्षक अनुपस्थित रहता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में इस बार चार कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इनमें हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं जांची चेक होगी। नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में 29 उप प्रधान परीक्षक, 283 सहायक परीक्षक, जीआईसी में 23 उप प्रधान परीक्षक, 189 सहायक परीक्षक, बीआईसी में 42 उप प्रधान परीक्षक और 404 सहायक परीक्षक, एसपीआई इंटर कालेज में 48 उप प्रधान परीक्षक और 485 सहायक परीक्षक उत्तर पुस्तिका जांचने के कार्य में लगाए जाएंगे। विभागीय जानकारी के अनुसार मूल्यांकन कार्य की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें बोर्ड के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें