फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख में हुआ था सिपाही दंपति की मौत का सौदा

Sun, 21 Jun 2015 01:55 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आबकारी सिपाही दंपति पर हमले के मामले ने यू टर्न ले लिया है। पुलिस जांच में प्रकाश में आया है कि छह लाख रुपये में दंपति को मौत के घाट उतारने का सौदा हुआ था। दंपति के घर में छुपने को ताले की चाबी भी बनवाई गई थी। पुलिस टीमें सुपारी लेकर दंपति की हत्या का सौदा करने वालों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन



सीपरी बाजार की आवास विकास कालोनी में आबकारी विभाग उरई में तैनात सिपाही दंपति सनी कपूर और पत्नी दीपा कपूर साढ़े तीन वर्षीय बेटी के साथ रहते थे। 18 जून की शाम दीपा ड्यूटी से आई और घर पर ताला लगाकर बेटी के साथ घूमने नजदीक पार्क में चली गई। करीब साढ़े सात बजे सनी पार्क में आए और दोनों को लेकर बाजार चले गए।

वहां से रात करीब साढ़े नौ बजे दंपति घर लौटे। दरवाजे पर लगा ताला खोलकर जैसे ही दीपा अंदर घुसी वैसे ही घात लगाकर बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने तलवार व हथौड़ा से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। सनी ने विरोध करते हुए हमलावरों का बेनकाब करने का प्रयास किया तो उस पर भी प्रहार किए गए। दोनों को मृत समझकर हमलावर भाग गए। उपचार के दौरान शुक्रवार को सनी की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। चूंकि घर के अंदर कोई भी समान बिखरा नहीं मिला था, जिससे पुलिस के शक की सुई नजदीकियों की ओर घूम गई।
विज्ञापन



पुलिस सूत्रों के अनुसार शक के आधार पर हिरासत में लिए युवक से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बताते हैं कि नजदीकी व्यक्ति ने ही छह लाख रुपये में सिपाही दंपति को मौत के घाट उतारने की सुपारी दी थी जिसमें से कुछ भुगतान कर दिया गया था। हत्या की काफी समय से योजना बनाई जा रही थी। रणनीति के तहत सिपाही दंपति के घर में लगने वाले ताले की चाबी बनवाई गई, ताकि हमला करके मौत के घाट उतार सकें। पुलिस के अनुसार जल्द ही हत्यारोपियों के गिरफ्तार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें