फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गर्मी से निपटने के लिए बनेंगे कूलिंग प्वाइंट, बस्तियों की छत होंगी सफेद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नगर निगम सभागार में बुधवार को हीट एक्शन प्लान को लेकर हुई बैठक में तय हुआ कि गर्मी से निपटने के लिए महानगर में कूलिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। मलिन बस्तियों में घरों की छत पर सफेद पेंट कराया जाएगा। इसके लिए एनजीओ की मदद ली जाएगी। शहरवासियों को भी घरों की छत पर सफेद पेंट कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रदेश में आगरा, प्रयागराज, लखनऊ और झांसी को हीट एक्शन प्लान के लिए चुना गया है। झांसी में तो पिछले साल मई में गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, बैठक में मुख्य अतिथि प्रो. महावीर गोलेच्छा ने बताया कि सामाजिक, धार्मिक और शैक्षिक संस्थाओं का हीट एक्शन प्लान में अहम योगदान है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि छत पर सफेद पेंट होने से धूप प्रतिबिंबित हो जाती है। इससे कमरे के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ जाती है। वहीं, महानगर में बस स्टैंड समेत व्यस्ततम स्थानों पर गर्मी के दिनों में बनने वाले कूलिंग प्वाइंट में कूलर, कुर्सी-बेड, ओआरएस का घोल आदि उपलब्ध रहेगा। दो संस्थाओं ने इन प्वाइंटों के निर्माण पर सहमति भी जता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यापार मंडल के अशोक जैन, संजय पटवारी, नगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, मो. हाशमी, मनमोहन गेड़ा, डॉ. आकांक्षा रिछारिया आदि ने भी सुझाव दिए। बैठक में नगर आयुक्त सत्य प्रकाश, अपर नगर आयुक्त मो. कमर, संयुक्त नगर आयुक्त वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नीत शास्त्री, नीरज सिंह, शैलेंद्र सिंह, नरोत्तम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रजनी गुप्ता, बीएल भास्कर, जयकिशन प्रेमानी मौजूद रहे।

ये सुझाव दिए गए

- हीट अवेयरनेस डे मनाकर लोगों को गर्मी से होने वाली समस्याओं को लेकर जागरूक किया जाए।



- गोशाला में शेड की छत को भी सफेद रंग से पेंट कराया जाएगा ताकि, तापमान में कमी आ सके।

- गर्मी के दिनों में एनजीओ अथवा संस्थाओं की मदद से राहगीरों को शर्बत, छाछ, सत्तू, पानी का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें