फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप्रिन, ग्लब्स पहनकर खाना बनाएंगे रसोइये

विज्ञापन
विज्ञापन
एप्रिन व ग्लब्स पहनकर खाना बनाएंगे रसोइयां
विज्ञापन

झांसी। सभी सरकारी व अनुदानित स्कूलों में शासन की ओर से मध्याह्न भोजन विद्यार्थियों को वितरित होता है। यह भोजन शुद्धता के साथ बने, इसके लिए सभी रसोईयों को अब एप्रिन और ग्लब्स पहनकर खाना पकाना होगा। एप्रिन और ग्लब्स की खरीद के लिए मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने जिले के सभी विद्यालयों को 610-610 रुपये आवंटित किए हैं। जिले में 1856 विद्यालयों में विद्यार्थियों को भोजन बंटता है।
दूध, चावल, रोटी, दाल, सब्जी सहित कई पौष्टिक खाद्य सामग्री विद्यार्थियों को प्रतिदिन दी जाती है। खाना में शुद्धता के लिए कई बार मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने समय-समय पर कदम उठाए हैं। इनमें मां समूह का गठन भी है। प्रत्येक विद्यालयों में विद्यार्थियों की माताओं का समूह गठित किया गया है, जो खाने की गुणवत्ता की जांच समय-समय करती हैं। इसका सत्यापन भी प्राधिकरण के रजिस्टर पर करती हैं। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने खाना साफ-सफाई से बने, इसके लिए सभी रसोईयों को एप्रिन व ग्लब्स पहनकर खाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण के जिला समन्वयक राज बहादुर सिंह ने बताया कि धनराशि स्कूलों में भेज दी गई है। एक जुलाई से पहले यह ग्लब्स व एप्रिन खरीद लिए जाएंगे।
विज्ञापन

842 शिक्षकों ने किए आवेदन
जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 50 और स्कूल अंग्रेजी माध्यम होने जा रहे हैं। इनमें पढ़ाने के लिए शिक्षकों की तैनाती हो रही है। इन शिक्षकों को 29 जून को परीक्षा देनी होगी, जो राजकीय इंटर कॉलेज व लक्ष्मी व्यायाम इंटर कॉलेज में होगी। इसके बाद 30 जून को इंटरव्यू राजकीय इंटर कॉलेज में होगा। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाने के लिए 842 शिक्षकों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

1.40 लाख विद्यार्थी खाते एमडीएम
जनपद में एक लाख चालीस हजार विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) उपलब्ध कराया जाता है। प्राइमरी के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए 4.35 रुपये और जूनियर हाईस्कूल के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए 6.51 रुपये कन्वर्जन कॉस्ट के रूप में शासन देता है। इस राशि से सब्जी, तेल, मसाले, दूध आदि की व्यवस्था होती है। जबकि, सोमवार को विद्यार्थियों को फल बांटे जाते हैं। इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी के हिसाब से चार रुपये अलग से मुहैया कराए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें