झांसी। कोहरे की मार से बुधवार को भी तीन दर्जन से अधिक सवारी गाड़ियां घंटों की देरी से झांसी पहुंचीं। सबसे अधिक दिल्ली की ओर आने-जाने वाली गाड़ियां प्रभावित रहीं। हजरत निजामुद्दीन से रायपुर के बीच चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस करीब 22 घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची।
विलंब से आने वाली गाड़ियों में संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12630) चार घंटे, निजामुद्दीन- रानीगुना स्पेशल (00762) 28 घंटे, निजामुद्दीन-राजधानी (12434), झेलम एक्सप्रेस (11078), पुणे एक्सप्रेस (12104), गोवा एक्सप्रेस (12780) निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (22222), पातालकोट एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, समेत अन्य गाड़ियां शामिल रहीं। यह गाड़ियां तीन से लेकर पांच घंटे विलंब से झांसी स्टेशन पहुंची। इनके अलावा समता एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, झांसी इंटरसिटी, कैफियत एक्सप्रेस, स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस, बीकानेर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन भी विलंब से स्टेशन पहुंचीं। इन गाड़ियों के विलंब से आने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।