फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्वार्टरों में बने धर्मांतरण केंद्र हटवाए जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विश्व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रेलवे क्वार्टरों में रेल कर्मचारियों द्वारा अवैध तरीके से विशेष समुदाय की मजार बनाकर उनमें लव जिहाद व धर्मांतरण का कार्य जोरों से चल रहा है। कुछ रेल कर्मचारियों ने अपने क्वार्टरों के अंदर धर्मांतरण केंद्र बना रखा है। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर को पत्र देकर रेलवे कालोनियों में लव जिहाद जैसे धार्मिक स्थलों को तत्काल हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

हिन्दू जागरण मंच के विभाग महामंत्री विनोद अवस्थी ने रेलवे परिक्षेत्र के प्रेमनगर क्षेत्र में एक मजार का जिक्र करते हुए कहा है कि वहां बनी एक मजार का क्षेत्रफल बढ़ाकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने डीआरएम से इसकी भी जानकारी मांगी है कि किसके आदेश से यहां अवैध निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं या फिर क्या रेलवे ने इन्हें अपनी जमीन पट्टे पर दी है। कहा है कि जिन कर्मचारियों के क्वार्टरों में इसका निर्माण किया गया है, उनपर तत्काल मुकदमा दर्ज कराएं। अन्यथा की स्थिति में सभी हिन्दू संगठन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पत्रक पर बजरंग दल के जिला संयोजक अभिषेक सिंह, जिला सह संयोजक विकास अवस्थी, राजू ठाकुर, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभाकर अवस्थी, संजय श्रीवास्तव, कोषायध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, अतुल मित्तल आदि के हस्ताक्षर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें