फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अच्छी उपज के लिए गेहूं की फसल में करें खरपतवार का नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बुंदेलखंड के किसानों को गेहूं की फसल में खरपतवारों के समन्वित प्रबंधन की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि समय पर रोकथाम न होने पर उत्पादन में भारी कमी आ सकती है।
विज्ञापन

वैज्ञानिक गुंजन गुलेरिया और योगेश्वर सिंह के अनुसार, जंगली जई, बथुआ, सेंजी, कृष्णनील और हिरनखुरी प्रमुख खरपतवार हैं। ये फसल के साथ पानी, पोषक तत्व और प्रकाश के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। इनके कारण 10 से 85 फीसदी तक उपज का नुकसान हो सकता है। खरपतवार नियंत्रण के लिए समय पर बोआई, प्रमाणित बीज और संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाना चाहिए। गेहूं की बोआई के 25 से 35 दिन बाद खरपतवारनाशकों का छिड़काव प्रभावी रहता है। इस समय खरपतवार दो से चार पत्ती की अवस्था में होते हैं। आवश्यकतानुसार 25 से 30 दिन बाद पहली निराई-गुड़ाई करें। 45 से 50 दिन बाद दूसरी निराई-गुड़ाई भी की जा सकती है। किसानों को खरपतवारनाशकों का प्रयोग उत्पाद के लेबल निर्देशों के अनुसार ही करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें