झांसी। डडियापुरा में देर रात पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने वाणिज्य कर विभाग में तैनात संविदा कर्मी की डंडे से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर तीनों आरोपी भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली के डडियापुरा निवासी वनमाली रैकवार (45) वाणिजय कर विभाग में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात थे। रविवार रात करीब 9 बजे वह अकेले घर के पास बने पुराने घर पर कुलदेवता की पूजा करने गए थे। तभी पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने डंडे से सिर पर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज़ सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जहां वनमाली को खून से लथपथ हालात में देखकर घबरा गये। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बुलाया। गंभीर हालात में उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पुत्र नितिन रायकवार का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले तीन लोगों से रंजिश चली आ रही थी। तीन माह पहले भी विवाद हुआ था, जहा तीनों ने पिता को धमकी भी थी। उन्होंने हमला कर पिता की हत्या कर दी। तीनों को वहां से भागते हुए मोहल्ले के लोगों ने देखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
श्रीप्रकाश द्विवेदी, एसपी सिटी