फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर के लिए एक और कंपनी से करार, सेना के लिए बनेंगे कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) का एक और कंपनी से करार हो गया है। ये कंपनी झांसी साढ़े अट्ठारह करोड़ का निवेश कर चार हेक्टेअर जमीन पर अपनी यूनिट की स्थापना करेगी। इस कंपनी द्वारा सेना के लिए कारतूस बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना के लिए यूपीडा द्वारा गरौठा तहसील में एक हजार हेक्टेअर से अधिक जमीन ली जा चुकी है। यहां रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत डायनमिक्स लिमिटेड द्वारा 400 करोड़ की लागत से यूनिट की स्थापना की जाएगी। कंपनी यहां आकाश मिसाइल बनाएगी। इसके अलावा डेल्टा डिफेंस कंपनी से भी करार हो चुका है। ये कंपनी यहां सेना की इंसास रायफलों के लिए कारतूस का निर्माण करेगी। इसी क्रम में एक और नाम लॉरेंको डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड का जुड़ गया है। यूपीडा से इस कंपनी का करार हो गया है। कंपनी यहां पिस्टल, सब मशीन गन, असोल्ट रायफल, स्पिनर रायफल, ग्रेनेड लॉंचर्स, मोर्टार, कारतूस, ड्रोन, बख्तरबंद वाहन, बैटल जैकेट, हेलमेट व शील्ड का निर्माण करेगी।
25 कंपनियां और हैं कतार में
झांसी। डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में रक्षा उद्यम लगाने के लिए 25 कंपनियों से यूपीडा की बातचीत जारी है। इन कंपनियों की ओर से यूपीडा को दी गई प्रोजेक्ट रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है। इनमें से नौ कंपनियों से करार जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉरेंको डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड का यूपीडा से करार हो चुका है। यह कंपनी झांसी में अपनी इकाई लगाएगी। कंपनी यहां बारह प्रकार के रक्षा उपकरण बनाएगी।
- मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें