फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन से नदारद मिले सभी 75 सेक्टर मजिस्ट्रेटों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डीएम आंद्रा वामसी ने आयुक्त सभागार में कोविड-19 के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दौरान सभी 75 कंटेनमेंट जोन में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अनुपस्थित पाए जाने पर सभी का वेतन रोकने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संवेदनशील होकर कार्यों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ट्रूनेट टेस्टिंग में तेजी लाएं। उन्होंने डाटा अपलोडिंग में देरी होने पर भी नाराजगी व्यक्त की और प्रत्येक दशा में शाम पांच बजे तक अधिक से अधिक डाटा अपलोडिंग करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जिले में 479 एंटीजन टेस्ट हुए जिसमें कुल 25 कोविड पॉजिटिव हैं। जो गुरसराय, गरौठा, मऊरानीपुर, मोंठ तथा बबीना के हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि जहां यह पॉजिटिव केस प्राप्त हुए हैं, उन्हें कंटेंनमेंट जोन घोषित किया जाए। डीएम ने कहा कि झांसी शहर के कंटेनमेंट जोन में तीन कोविड सैंपलिंग बूथ स्थापित किए जा रहे हैं।
आम आदमी यदि अपनी जांच कराना चाहता है, तो वह आधार नंबर देकर अपनी जांच करा सकता है। उन्होंने कहा कि जो भी किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और यदि उन्हें संक्रमण का खतरा है तो वह अवश्य जांच कराएं ताकि उन्हें सुरक्षित किया जा सके। जिलाधिकारी ने शहर की साफ -सफ ाई को लेकर कहा कि सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन किया जाए। शाम को भी सफ ाई व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने नालों की सफ ाई कार्य को भी प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी डी प्रदीप कुमार, सीडीओ शैलेश कुमार, सीएमओ डॉ. गजेंद्र कुमार निगम, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसडीएम संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें