- कोहरे के बीच झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार शाम कोहरे के बीच झांसी-कानपुर हाईवे पर एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। चारों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
बड़ागांव निवासी जिनेंद्र कुशवाहा फल का कारोबार हैं। वह किसी व्यापारिक काम से उरई गए हुए थे। उनके साथ कार में जयपाल, अंकित यादव व एक अन्य दोस्त भी सवार थे। मंगलवार की शाम वहां से वह वापस लौट रहे थे। इसी दरम्यान तकरीबन साढ़े छह बजे उनकी कार में एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। घटना में चारों घायल हो गए। टोल प्लाजा की एंबुलेंस से आनन-फानन चारों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। देर रात तक चारों का इलाज जारी रहा। सूचना पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।