फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आरएसी टिकट पर करेंगे सफर, तो भी मिलेगा कंबल और चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोर्ड की ओर से निर्देश जारी होने के बाद रेलवे ने बनाई व्यवस्था
विज्ञापन

- टिकट के साथ लिया जाता है बेड रोल का शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। किराये में शुल्क शामिल होने के बाद भी ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में आरएसी टिकट वाले यात्रियों को बेडरोल नहीं दिए जाते हैं। अब इसे लेकर रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत अब सभी आरएसी टिकट वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान चादर और कंबल दिए जाएंगे। निर्देशों के बाद स्थानीय रेल प्रशासन की ओर से आरएसी टिकट वाले यात्रियों के लिए बेड रोल की व्यवस्था कर दी गई है।
ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में यात्रियों को चादर और कंबल दिए जाते हैं। लेकिन, इन कोचों के आरएसी (रिजर्वेशन अंगेस्ट कैंसिलेशन) यात्रियों को चादर-कंबल नहीं मिलता था। जबकि, टिकट बुक करते समय रेलवे द्वारा इसका शुल्क लिया जाता है। इसे लेकर रेलवे बोर्ड ने गंभीर रुख अपनाया है। बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक शैलेंद्र सिंह की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें आरएसी टिकट वाले सभी यात्रियों को कंबल और चादर देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देशों के बाद सभी वातानुकूलित कोचों में आरएसी टिकट वाले यात्रियों के लिए अलग से कंबल और चादर चढ़ाए जा रहे हैं, जो मांगने पर उन्हें दे दिए जाते हैं।
विज्ञापन


दो दिन निरस्त रहेगी आगरा पैसेंजर
झांसी। झांसी रेल मंडल के झांसी-ग्वालियर रेल खंड के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग के काम की वजह से झांसी-आगरा पैसेंजर का संचालन नहीं होगा। गाड़ी संख्या 11901 अपने प्रारंभिक स्टेशन से 28 व 29 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11902 अपने प्रारंभिक स्टेशन से 29 व 30 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसके अलावा 11807 /11808 झांसी आगरा कैंट मेमू 30 दिसंबर को निरस्त रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें