फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के काम के लिए न भटके उपभोक्ता, समय पर मिले बिल

विज्ञापन
Consumer is not other track
विज्ञापन
झांसी। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को झांसी, ललितपुर व जालौन के सबसे अधिक लाइन लॉस वाले सबस्टेशनों का वर्चुअल निरीक्षण किया। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जेई से लेकर सभी उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उपभोक्ता को बिजली से जुड़े कामों के लिए भटकना न पड़े। उनको समय पर बिल मिलना और समस्याओं का निरस्तारण होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने झांसी के सकरार, जालौन के कोंच टू, कोंच नाका व ललितपुर के बानपुर व नझाई बाजार सबस्टेशन की समीक्षा की। उन्होंने ट्रांसफार्मरों का लोड बैलेंसिंग न करने, उनके फुंकने के कारणों की सही जानकारी न दे पाने व लक्ष्यपूर्ति में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। लापरवाही से इमानदार उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने दीपावली से पहले सभी वितरण ट्रांसफार्मरों की लोड बैलेंसिंग कराने के निर्देश दिए, जिससे निर्बाध आपूर्ति में कोई कठिनाई न आए। 60 दिन के भीतर चिह्नित किए गए फीडरों पर लाइन लॉस 15 प्रतिशत से नीचे लेकर आना है। तभी कॉरपोरेशन को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य अभियंता (वितरण ) मनोज कुमार पाठक, अधीक्षण अभियंता एसआर गर्ग, जेपीएन सिंह आदि अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें