झांसी। शिवाजी नगर में नक्शा के विपरीत बनीं आठ दुकानें और एक कोचिंग को आवास विकास ने सील कर दिया। अधिशासी अभियंता इंजी. डीबी यादव ने बताया कि एक मकान में सेट बैक के लिए जगह छोड़ी गई थी। उस पर दुकानों का निर्माण कर लिया गया था। जबकि, कोचिंग भी स्वीकृत नक्शा के विपरीत बनी थी। दोनों भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए थे। दुकान खाली कराने के दौरान हल्की नोकझोंक भी हुई। ज्यादातर दुकानदारों ने सामान हटा दिया। कुछ दुकानदारों ने वहीं रखा छोड़ दिया। इस दौरान अवर अभियंता महेंद्र कुमार, एई अभिनव तिवारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो