चिरगांव। बृहस्पतिवार को विकासखंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी रामकुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री आवासों के लिए डिमांड भेजने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि वर्ष 2024-25 के शेष बचे नौ सीएम आवासों को तत्काल पूरा किया जाए। पीएम आवासों की मौके पर जाकर रिपोर्ट दी जाए। सघन वन योजना के अंतर्गत जिन 12 गांवों में पौधरोपण किया गया है, वहां पौधों की सुरक्षा के भी प्रबंध किए जाएं। सभी सचिवों से कहा कि फैमिली आईडी की प्रगति बहुत धीमी चल रही है, उसे बढ़ाया जाए। इसके अलावा अन्य दिशा निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी अश्वनी कुमार, अमिताभ कुमार, एपीओ अभिषेक त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद