फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुंदेलखंड की पहली निजी स्किल यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लखनऊ में पिछले माह हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जेबीसी) के बाद अब झांसी में बुंदेलखंड की पहली निजी स्किल यूनिवर्सिटी का निर्माण शुरू कर दिया गया है। साल 2025 में इसे शुरू करने की योजना है। इस यूनिवर्सिटी के बन जाने के बाद दो हजार लोगों को रोजगार हासिल होगा।
फरवरी माह में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था। लखनऊ में हुए इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश भर की प्रस्तावित परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। इसमें झांसी की भी 134 परियोजनाएं थीं। यह सभी वह प्रोजेक्ट थे, जिन्होंने अपनी इकाई की स्थापना के लिए एमओयू कर सरकार से करार किया था। इसमें गांधी स्किल यूनिवर्सिटी भी शामिल थी। अब इसका निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया है। यहां ग्वालियर रोड पर अंबावाय में 50 एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है। इस पर 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। निवेश मित्र दिनेश सिंह ने बताया कि अगले साल विश्वविद्यालय में प्रवेश लिए जाने लगेंगे। इसके बन जाने से दो हजार लोगों को रोजगार हासिल होगा। यह बुंदेलखंड क्षेत्र की पहली स्किल यूनिवर्सिटी होगी। इसके अलावा अन्य प्रोजेक्ट का काम भी जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
भेंट किया गया शिलान्यास पट
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होने वाली सभी इकाइयों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शिलान्यास पट भेजे गए हैं, जिसमें अंकित है कि प्रधानमंत्री द्वारा परियोजना का शिलान्यास किया गया है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने स्किल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डा. एसके साहू व अध्यक्ष इं. जयश्री साहू को शिलापट सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें