फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खरका में 1.85 करोड़ रुपये से लघु सेतु का निर्माण

Thu, 17 Sep 2026 02:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरबई। झांसी के समीपस्थ ग्राम पंचायत खरका में ग्रामीणों की आवागमन समस्या जल्द दूर होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग गांव के किनारे नाले पर लघु सेतु का निर्माण करवाएगा। इस परियोजना पर 1.85 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

सेतु बनवाने के लिए ई-निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य करीब छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है। लोक निर्माण विभाग खंड-3 झांसी के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डाल नहर खंड झांसी कार्यालय ने निर्माण कार्य के लिए ई-निविदा प्रक्रिया शुरू की है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। ग्रामीणों को लंबे समय से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
बारिश के दिनों में नाला उफान पर आने से ग्रामीणों को भारी परेशानी होती थी। पुराना रास्ता क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित हो जाता था। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने में सबसे अधिक दिक्कत आती थी। कई बार समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने से गांव में ही प्रसव कराने की स्थिति बन जाती थी। सेतु निर्माण की स्वीकृति से ग्रामीणों में खुशी है। क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत का इस सेतु को स्वीकृत कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें