फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक प्रदर्शनी में पढ़ा भारतीय संविधान

Sun, 24 Apr 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
books mella, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। विश्व पुस्तक दिवस पर जिला लाइब्रेरी में देश - विदेश की विभिन्न भाषाओं की दुर्लभ पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में युवा वर्ग के पाठकों की विशेष रूचि भारतीय संविधान को पढ़ने एवं उसे जानने में रही।
विज्ञापन


लाइब्रेरी में लगी प्रदर्शनी में संस्कृत भाषा में कुमार संभव, मेघदूतम, चरक संहिता, राम चरित मानस के अलावा अंग्रेजी, बुंदेली, हिंदी, रसियन तथा अन्य भाषाओं की बाल साहित्य एवं अन्य विषयों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रदर्शित की गई। हालांकि, पाठकों ने जवाहर लाल नेहरु द्वारा लिखित डिस्कवरी ऑफ इंडिया एवं भारतीय संविधान को खूब चाव से पढ़ा। इस दौरान लाइब्रेरी के सभी कक्ष लोगों के लिए खोल दिए गए, जिनमें मौजूद पुस्तकों का लोगों ने अवलोकन किया।

प्रदर्शनी के अवसर पर बिल गेट्स के एनजीओ मिलिंडा बिलगेट्स की दो सदस्यीय टीम ने पुस्तकालय का निरीक्षण किया तथा पुस्तकों का रख रखाव, पुस्तकों की संख्या का अवलोकन किया। गौरतलब है कि बिल गेट्स की संस्था द्वारा प्रदेश के सात लाइब्रेरी चयनित किए जाने है, जिन्हें वह अनुदान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी अवसर पर पुस्तकालयध्यक्ष मधुलिका खरे, सपना तिवारी, प्रियंका, पीके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें