फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: शादी की रस्मों पर भारी फर्ज, कोरोना के चलते सिपाही ने टाला विवाह

Sat, 25 Apr 2020 06:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
सिपाही दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी- कोरोना वायरस से मुकाबले में सबसे अहम भूमिका पुलिसकर्मियों की है। वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए वे दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं। वर्तमान में लॉकडाउन के चलते उनकी दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है।
विज्ञापन


झांसी में तैनात औरैया निवासी दीपक सिपाही हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी एसपी राहुल के साथ लगी है। लॉकडाउन में ड्यूटी के चलते उन्होंने अपनी शादी को टाल दिया है। कोरोना से जंग जीतने के बाद ही उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का निर्णय लिया है।

औरैया जिले के चिकोली गांव निवासी दीपक कुमार की शादी कानपुर देहात के झींझक में तय हुई थी। काफी समय पूर्व दोनों परिवारों ने शादी का शुभ मुहर्त निकलवाया था। सिपाही की शादी आगामी 4 मई को होनी थी। कोरोना महामारी को देखते हुए सिपाही ने अपनी शादी को फिलहाल टाल दिया है।
विज्ञापन


जनपद की पुलिस कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। खाकी जान का जोखिम लेकर ड्यूटी कर रही है। सिपाही ने कहा कि पहले फर्ज जरुरी है। इस समय जनपद पुलिस कोरोना से जंग लड़ रही है। वह अपना फर्ज निभाने के बाद ही शादी करेंगे। उनके इस फैसले की दोनों परिवार के लोगों ने भी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें