फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चुनावी ड्यूटी में तैनात सिपाही की मौत; खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, डॉक्टर ने बताई ये वजह

Tue, 21 May 2024 10:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

सिपाही को बुधवार को चुनावी ड्यूटी के तहत जौनपुर जाना था। मंगलवार को उनका रेस्ट था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उन्होंने घर में खाना खाया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उड़न दस्ता टीम के साथ तैनात सिपाही की ब्रेन स्ट्रोक के अटैक से मौत हो गई। अचेत हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। देर-शाम को उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलने पर एसएसपी राजेश एस, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन

मूल रूप से आगरा के सिंकदार थाना के पनवारी गांव निवासी कुंज बिहारी (42) सेना से रिटायर्ड होने के बाद 2021 में यूपी पुलिस में भर्ती हो गए। पिछले करीब डेढ़ साल से कोतवाली की खंडेराव चौकी में उनकी तैनाती थी। इन दिनों चुनाव में उड़नदस्ते टीम के साथ उनकी ड्यूटी लगी थी। बुधवार को उन्हें चुनावी ड्यूटी में जौनपुर जाना था। मंगलवार को उनका रेस्ट था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उन्होंने घर में खाना खाया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

कुछ देर बाद वह अचेत हो गए। परिजन उपचार के लिए उनको लेकर सदर बाजार स्थित आर्मी हास्पिटल पहुंचे। यहां देर-शाम उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उनकी मौत की सूचना पुलिस को दी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक उनकी मौत की वजह ब्रेन स्ट्रोक बताई गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें