फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने की कई राउंड हवाई फायरिंग, फैली दहशत

विज्ञापन
constable panic spread by firing
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली इलाके में शुक्रवार शराब पीने से मना करने पर गुस्साए सिपाही ने अपने साथियों के साथ कई राउंड हवाई फायरिंग की। इससे लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने विरोध जताते हुए सिपाही को खदेड़ने का प्रयास किया तो उसने सभी पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार नाले में जा घुसी। इसके बाद एकत्रित हुए लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। जान बचाकर सिपाही व साथी भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। देर रात पुलिस तलाश करती रही, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात कोतवाली के देवलाल चौबे का अखाड़ा मोहल्ले में कार सवार कुछ लोग पहुंचे। कार सड़क किनारे खड़ी कर सभी शराब पीने लगे। करीब दो घंटे तक कार खड़ी देख लोगों को शक हुआ। जानकारी लेने लोग मौके पर पहुंचे, जिस पर कार में बैैठे एक सिपाही ने फायरिंग कर दी। एक के बाद कई राउंड फायर किए। इससे लोग दहशत में आकर भाग गए। जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और घटना का विरोध करते हुए मौके पर पहुंचे। लोगों को अपनी ओर आता देख सिपाही ने कार तेजी से चलाकर लोगों पर चढ़ाने का प्रयास किया, गनीमत रही कि कार बिजली के खंभे से टकराकर सीधे नाले में जा घुसी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पथराव कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। मौका पाकर कार में बैठे सभी लोग भाग निकले। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर रात में ही सभी को तलाशा, लेकिन पता नहीं चल सका। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन के जरिए कोतवाली लाया गया। शनिवार को पुलिस ने मोहल्ले के ही वीरेंद्र आर्य की तहरीर पर मोहित व एक अज्ञात साथी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोेतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना का आरोपी मध्य प्रदेश पुलिस का सिपाही बताया गया है, जो ग्वालियर के एक थाने में तैनात बताया गया है। कोतवाली ग्वालियर पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें