दो दिन पहले बीएचईएल के पास सड़क हादसे में घायल सिपाही ने उपचार के दौैरान ग्वालियर में दम तोड़ दिया। प्रयागराज निवासी सौरभ पाल (35) व उनके साथी इटावा के भरथना निवासी आनंद प्रकाश (34) पुलिस लाइन में सिपाही हैं।
दो दिन पहले दोनों बाइक पर होकर काम के सिलसिले में बबीना गए थे। देर रात दोनों वापस लौट रहे थे, तभी बीएर्चईएल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था।
सौरभ की हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया था। शनिवार को उपचार के दौरान सौरभ ने ग्वालियर मेें दम तोड़ दिया। जबकि, आनंद की हालत में सुधार बताया गया है।