फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध दंपती को सिपाही ने साथियों के साथ मिलकर पीटा

विज्ञापन
constable beat old couple
विज्ञापन
झांसी। थाना मऊरानीपुर इलाके में दबंग सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर वृद्ध दंपती की पिटाई कर दी। इससे दोनों घायल हो गए। शिकायत के लिए वह थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन सिपाही की दबंगई के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। दोनों ने झांसी पहुंचकर अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना मऊरानीपुर स्थित रानीपुर के मोहल्ला लाड़गंज निवासी भगवानदास का पुत्र गणेश फ्रिज मिस्त्री हैं। मोहल्ले के ही एक सिपाही की फ्रिज सुधारने के बाद गणेश ने रुपये मांगे। जिस पर सिपाही ने घर से भगा दिया। बार-बार रुपयेे मांगने पर सिपाही ने अपने साथी को बुला लिया। 5 जनवरी को पुत्र की मारपीट करने सभी घर पहुंचे। यहां गणेश के न मिलने पर गुस्साए सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर भगवानदास व व रामकली को जमकर पीटा। इसमें दोनों घायल हो गए। शिकायत करने थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों को चलता कर दिया। शनिवार को झांसी पहुंचकर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें