रानीपुर। बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर 20 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। साथ ही अन्य बकायेदारों को चेतावनी दी गई। अवर अभियंता संजीव कुमार के नेतृत्व में टीजी-2 राहुल राज, नौशाद अली, कैलाश कुशवाहा, महेंद्र, रामसिंह सहित अन्य कर्मचारियों की टीम ने ग्राम पंचायत देवरीसिंहपुरा के मोहल्ला नईबस्ती में 20 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। जेई संजीव कुमार ने बताया कि बकायेदारों को बिल जमा करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने बिल जमा नहीं किया। भुगतान न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने-अपने बिजली बिल समय पर जमा कर दें अन्यथा संयोजन विच्छेद कर दिए जाएंगे। संवाद