फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर गैस सिलिंडर को पहनाई नोटों की माला

विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हुई भारी वृद्धि पर कांग्रेसियों ने सीपरी बाजार में गैस सिलिंडर को
विज्ञापन
झांसी। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हुई भारी वृद्धि पर कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को विरोध दर्ज कराते हुए सिलिंडर को नोटों की माला पहनाई। कांग्रेसियों ने कहा कि गैस सिलिंडरों के दाम लगातार बढ़ रहे है। इससे मध्यम व गरीब वर्ग के लोग परेशान हो रहे है। नरेंद्र मोदी की सरकार में महंगाई सुरसा (राक्षनी) बन चुकी है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सिलिंडर 450 रुपये का मिलता था। तब उस दौरान भाजपा के लोग महंगाई को डायन बताकर प्रदर्शन करते थे और आज यह महंगाई नरेंद्र मोदी सरकार में विकराल रूप ले चुकी हैै। सीधे 144.50 रुपये की वृद्धि ने आम नागरिकों को सदमे में डाल दिया है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव हमीदा अंजुम, सतीश सब्बरवाल, राजेंद्र रेजा, शिवम नायक, शंभू सेन, प्रमोद सेठी, भरत राय, राम कुमार शुक्ला, अमित चक्रवर्ती, अरविंद पाराशर व बलवान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं कांग्रेसियों ने सीपरी ओवरब्रिज निर्माण को जल्द पूरा कराने को लेकर सीपरी बाजार में जनसंपर्क किया। इस मौके पर सीपरी बाजार व्यापार मंडल और इंसाफ सेना के सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा, कि यह अभियान तब तक चलेगा, जब तक कि समस्या का निदान न हो जाए। 15 फरवरी से हस्ताक्षर अभियान चलेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, फिरोज चौधरी, दिलबाग सिंह भुसारी व प्रभु दयाल साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें