फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की पीड़ा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अमर उजाला के 30 नवंबर के अंक में ‘सरकार’ ने ही ठग लिया किसानों को!’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ने शनिवार को ट्वीट किया है। अमर उजाला की खबर के आधार पर उन्होंने सरकारी कार्यशैली को कटघरे में खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री से सवाल दागा कि ‘क्या यही है आपका किसान हित?’
विज्ञापन

खबर में बताया गया था कि जिले के सवा चार सौ किसानों ने सरकार को एक साल पहले अनाज बेचा लेकिन उनका भुगतान अभी तक फंसा है। एक साल से किसान अपने पैसे के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे लेकिन, उनका करीब सवा दो करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो पा रहा है। अमर उजाला की इस खबर की संवेदनशीलता को देखते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ने शनिवार को ट्वीट किया। कांग्रेस अध्यक्ष के ट्वीट के बाद ये खबर ट्रेंड होने लगी। सौ से अधिक लोगों ने इसे रिट्वीट किया। अजय कुमार लल्लू के ट्वीटर हैंडल पर भी तमाम लोगों ने सरकार से तत्काल बकाया भुगतान करने की मांग करते हुए ट्वीट किए। अशोक गुप्ता, अमित पांडेय, सुल्तान समेत अन्य ट्वीटर यूजर्स ने इसे बुंदेलखंड के किसानों के साथ अन्याय बताया। उधर, किसान नेता शिव नारायण सिंह ने जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन शुरू करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें