फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस बताए, 70 साल में कितने दलित राष्ट्रपति, राज्यपाल बनाए : बेबी रानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महिला कल्याण एवं बाल विकास, पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कांग्रेस बताए, 70 साल के कार्यकाल में संविधान के अनुसार दलित समाज के कितने राष्ट्रपति, राज्यपाल और मेयर बनाए। डॉ. आंबेडकर पर अमित शाह के बयान पर कहा कि गृहमंत्री ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। रविवार को वह भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज विपक्ष जानबूझकर दलित समाज को गुमराह करने का काम कर रहा है। डॉ. भीमराव आंबेडकर को भाजपा से ज्यादा सम्मान किसी ने नहीं दिया है। आज देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी बहन बैठी हुई हैं। भाजपा दलितों, गरीबों और महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। बाराबंकी के सपा विधायक की ओर से दिए गए विवादित बयान पर कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में क्या हालात थे, पहले इसके बारे में बताएं। आज योगी सरकार में बेटियां सुरक्षित हैं। भाजपा प्राचीन परंपरा, संस्कृति के अनुसार ही काम कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें