फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल के बढ़ते दामों पर कांग्रेसियों ने वाहन घसीट कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पेट्रोल व डीजल के बढ़ रहे दामों का विरोध कांग्रेसियों ने बुधवार को दुपहिया वाहन घसीट कर किया। इलाइट चौराहा से शुरू हुआ प्रदर्शन कलक्ट्रेट परिसर तक रहा। इस दौरान कुछ देर तक इलाइट से कचहरी मार्ग तक जाम की स्थिति रहीं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि का प्रभाव सीधा आम जनता पर पड़ रहा है। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार देश में पेट्रोल और डीजल एक भाव में बिक रहा है। देश में 80 प्रतिशत किसान खेती में डीजल का उपयोग करते है। वहीं, व्यापारी द्वारा ट्रांसर्पोटेशन के कारण उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम डीजल वृद्धि के कारण बढ़ जाते है, जिसका सीधा प्रभाव आवाम पर पड़ता है। इस मौके पर विवेक बाजपेयी, राजेंद्र रेजा, इम्तियाज हुसैन, राजेंद्र सिंह यादव, मनीराम कुशवाहा, मुकेश अग्रवाल, अमीर चंद्र आर्य, कुणाल सूरी, पूरन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें