फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू हिंसा को लेकर दिग्विजय सिंह ने अमित शाह और भाजपा पर लगाए आरोप

Mon, 06 Jan 2020 04:34 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोमवार को झांसी में कहा कि बीती रात जेएनयू में छात्रों पर हमला करने वाले नकाबपोश एबीवीपी के गुंडे थे। जेएनयू में हुई हिंसा पर अगर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो यही माना जाएगा कि यह गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी का एक सुनियोजित षडयंत्र था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। दिग्विजय सिंह ओरछा में रामराजा सरकार की पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शांति के टापू पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जेएनयू मामले का पूरा वीडियो बता रहा है कि पुलिस चुपचाप है और गुंडों को विश्वविद्यालय के अंदर जाने दिया जा रहा है।

वहीं कांग्रेस सेवादल की पुस्तक पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि सेवादल वह संगठन है जिसने आजादी की लड़ाई में भाग लिया, जेल गए, डंडे खाए। जब सेवादल आजादी के लिए ब्रटिश हुकूमत से डंडे खा रही थी तब संघ के लोग संगठनों को ब्रटिश हुकूमत में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देश में हिटलर के साथ जो हुआ वही हश्र भाजपा का भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें