फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गृह मंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता, पुलिस से झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर राजनीति गर्मा गई है। बयान के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस और सपा नेताओं ने इलाइट चौराहा पर गृह मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। दहन से पहले ही पुलिस वहां पहुंच गई और पुतला छीनकर साथ ले गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चौराहा पर ही धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन




पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह यादव कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंकना चाहते थे। उनका कहना था कि डॉ. भीमराव आंबेडकर दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्ग के भगवान हैं। गृह मंत्री ने देश की संसद में उनका अपमान किया है, जो सहन नहीं किया जाएगा। इससे पहले कि सपा नेता गृह मंत्री का पुतला दहन कर पाते, पुलिस पुतला छीनकर थाने पहुंच गई। इस दौरान सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला वापस लेने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हुई। इसके बाद प्रदीप जैन आदित्य, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह यादव समेत प्रदर्शनकारी इलाइट चौराहा पर ही गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि गृह मंत्री अपने बयान पर माफी मांगे और पद से इस्तीफा दें। प्रदर्शन में डॉ. रघुवीर चौधरी, विश्व प्रताप सिंह यादव, स्वदेश यादव, दीपक अहिरवार, रितेश नाहर, प्रशांत पिपरा समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें