फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सात दिन तक ट्रक के नीचे दबा रहा कंडक्टर का शव, चालक पुलिस को करता रहा गुमराह; ऐसे खुला राज

Sat, 28 Nov 2026 12:33 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बबीना (झांसी)

सार

दुर्घटना के सात दिन बाद शनिवार को कंडक्टर का शव बरामद हुआ। हादसे के बाद चालक गुरजोत सिंह ने पुलिस को झूठ बोला था कि कंडक्टर को उपचार के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के झांसी जिले के एनएच-44 पर ईमामी के सामने 21 नवंबर 2026 को अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक के नीचे दबे कंडक्टर का शव सात दिन बाद शनिवार, 28 नवंबर को बरामद हुआ। पुलिस जब दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाने पहुंची तो उसके नीचे शव दबा मिला। मृतक की पहचान ट्रक के कंडक्टर नवतेज सिंह के रूप में हुई। शव मिलने के बाद हादसे के घटनाक्रम और ट्रक में सवार लोगों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को ट्रक संख्या NL 01 AJ 7660 ईमामी के सामने एनएच-44 पर अनियंत्रित होकर पलट गया था। ट्रक में चालक एवं मालिक गुरजोत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, कंडक्टर नवतेज सिंह पुत्र अवतार सिंह (तारा सिंह), दोनों निवासी रामगढ़ सरदारां, थाना मलौद, जिला लुधियाना (पंजाब) तथा हेल्पर विजय निवासी जम्मू-कश्मीर सवार थे। 

हादसे के बाद जब पुलिस ने कंडक्टर नवतेज सिंह के बारे में गुरजोत सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया था कि नवतेज को उपचार के लिए भेज दिया गया है। इस जानकारी के बाद पुलिस को उसके ट्रक के नीचे दबे होने की जानकारी नहीं थी। शनिवार, 28 नवंबर को जब पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवा रही थी, तभी उसके नीचे नवतेज का शव दबा मिला। सात दिन तक शव ट्रक के नीचे कैसे दबा रहा और हादसे के बाद चालक ने उसे उपचार के लिए भेजने की जानकारी क्यों दी, यह जांच का अहम विषय है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बबीना राहुल सिंह राठौर ने बताया कि ट्रक मालिक एवं चालक गुरजोत सिंह और हेल्पर विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें