फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्रेशर फटने से दुकानदार के चिथड़े उड़े, दो घायल

Sun, 22 Sep 2019 01:51 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

थाना भांडेर क्षेत्र के चंदरौल-तिगरा रोड पर संचालित पंचर बनाने की दुकान में हवा भरने वाला कंप्रेशर फट गया जिससे दुकान मालिक के चिथड़े उड़ गए। उसके शव के टुकड़े कई मीटर दूर तक जाकर गिरे। वहीं दुकान के बाहर बैठे उसके दो दोस्त घायल हो गए। हृदय विदारक घटना शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे हुआ।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर भांडेर पुलिस मौके पर पहुंची और शरीर के टुकड़ाें को एक कपड़ेे में बांधकर भांडेर अस्पताल पहुंचाया। वहीं उसके घायलों दोस्तों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

ग्राम तिगरा निवासी रविकांत (24) पुत्र स्व. रामनरेश राजपूत तिगरा-चंद्रौल के रोड किनारे एक कोठी में वाहनों के पंचर बनाने की दुकान संचालित करता था। शनिवार को वह दुकान पर आया और उसने हवा भरने वाले कंप्रेशर को चालू कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब एक बजे उसके ही गांव के दो दोस्त अरुण (29) पुत्र विजयराम राजपूत और महेंद्र (26) पुत्र कल्याण राजपूत रविकांत की वहां से निकले और उसके पास रुक गए। वह लोग दुकान के बाहर बैठकर रविकांत के साथ गपशप करने लगे। रविकांत दुकान के अंदर बैठा था। इस दौरान तेज आवाज के साथ कंप्रेशर फट गया। जिससे दुकान के अंदर बैठे रविकांत चिथड़े उड़ गए और उसके शव के टुकड़े दूर तक बिखर गए। जबकि बाहर बैठे अरुण और महेंद्र के सिर व हाथ में कंप्रेशर के टुकड़े लगे जिससे वह लोग भी घायल हो गए।

दसे के बाद उन लोगों ने दुकान के अंदर देखा तो उसका शव क्षतविक्षत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद इन लोगों ने पुलिस व उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। कंप्रेशर फटने की आवाज सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण भी दौड़कर वहां आ गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव के टुकड़ों को कपड़े में बांधकर भांडेर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें