फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी पार्टी भी जांच सकती है कंपोजिट ग्रांट के विकास कार्य

विज्ञापन
composit grant
विज्ञापन
झांसी। बेसिक के स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट से होने वाले विकास कार्यों का सत्यापन संविदा पर कार्यरत रिसोर्स टीचरों से कराने के निर्देश है। यह रियल टाइम की फोटो मौके पर ही प्रेरणा एप में अपलोड करेंगे। जहां गड़बड़ी मिलेगी वहां तीसरी जांच पार्टी से संबंधित स्कूलों का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में पिछले 2 वर्षों में कंपोजिट ग्रांट के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य हुए हैं। शासन के निर्देश पर इनका अब सत्यापन किया जा रहा है। हालांकि अभी जिले में सत्यापन की प्रक्रिया बेहद सुस्त है। लेकिन संभावना है कि त्योहारी सीजन के बाद इस कार्य में गति आ जाएगी। झांसी में 11 रिसोर्ट टीचरों को इस कार्य में लगाया गया है। दोहा की जानकारी के अनुसार यह टीचर स्कूल में जाकर वास्तविक स्थिति की फोटो प्रेरणा एप में मौके पर ही अपलोड करेंगे। इससे निदेशालय में बैठे अधिकारी जांच करेंगे कि कहां विकास कार्य हुआ और कहां गड़बड़ी है। गड़बड़ी वाले स्कूलों में ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर गठित जांच समितियां जांच करेंगी। दरअसल, कंपोजिट ग्रांट से रंगाई पुताई स्टेशनरी सामग्री खरीद मरम्मत सहित कई कार्य कराए गए हैं। जिला समन्वयक रत्नेश त्रिपाठी के अनुसार रिसोर्स टीचर सत्यापन जल्द शुरू कर देंगे और प्रेरणा एप पर सत्यापन की फोटो अपलोड करेंगे। इसके बाद शासन के जो निर्देश होंगे वह पालन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें