फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपार्टमेंट-इंप्रूवमेंट परीक्षा से पहले होंगे प्रैक्टिकल

विज्ञापन
Comportment Emprument exam before practicle
विज्ञापन
झांसी। हाईस्कूल की कंपार्टमेंट-इंप्रूवमेंट तथा इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अब प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी देंगे। जो 29 एवं 30 सितंबर को आयोजित होगी। इन प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए प्रयागराज बोर्ड परीक्षक भी तैनात करेगा।
विज्ञापन

बोर्ड के निर्देशानुसार हाईस्कूल की कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 29 एवं 30 सितंबर को संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा कराई जाएगी। इनका आंतरिक मूल्यांकन होगा। जबकि इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए माध्यमिक के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा परीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। समस्त राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोशल डिस्टेंसिंग के अंतर्गत होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि संबंधित विद्यार्थी अपने - अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करें। उन्होंने प्रधानाचार्यों को कहा कि हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के विषयवार अंकों की सूची तथा इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक परीक्षकों द्वारा प्राप्तांकों से संबंधित ओएमआर सीट क्षेत्रीय कार्यालय में पांच अक्तूबर तक अवश्य उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें