चिरगांव । विकास खण्ड कार्यालय के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी रामकुमार वर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई। इसमें सभी सचिवों से कहा गया कि वे पीएम आवास के सर्वे का कार्य समय से पूरा करें। इसके साथ ही फैमिली आई जिनकी नहीं बनी है, उनका ऑनलाइन आवेदन कराएं। मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 16 फरवरी को शादियां हेानी हैं, इसलिए उनके आवेदनों का जल्द ही सत्यापन कराया जाए। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अश्वनी कुमार, एडीओ अमिताभ कुमार, एपीओ अभिषेक त्रिवेदी, एकाउंटेंट शिव कुमार सिंहल, लिपिक उपेंद्र पाल समेत ब्लाॅक के सभी सचिव, तकनीकी सहायक मौजूद रहे। संवाद