फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कर्नल सोफिया के खिलाफ बयान देने वाले मंत्री के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के खिलाफ पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने नवाबाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने तहरीर के जरिए कहा कि कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर एक महिला सेना अधिकारी का अपमान किया है।
विज्ञापन

यह सिर्फ कर्नल सोफिया का अपमान नहीं बल्कि पूरी सेना का अपमान है। उनके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पूर्व मंत्री ने कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के मुताबिक, विधिक राय लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें