फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत

Sat, 12 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
lalitpur news - फोटो : demo pice
विज्ञापन
ललितपुर। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


बालाजी विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता के जूनियर बालिका वर्ग में सोम्या सोनी, सुरभि पटेल, आयुषी, बालक वर्ग में नितेंद्र पटेल, यश कुमार, हर्ष, जूनियर बालक वर्ग में प्रशांत नायक, शरद रावत, आयुष दीक्षित और बालिका वर्ग में पल्लवी जैन, कशिश, जूली पटेल अव्वल रहे। अंशिका लखेरा, चाहत राजपूत, नंदनी सेन, अमित यादव, हरि कृष्णा, दीपेश, नफीस अहमद, अंशुल, अभिषेक पाटकर, आफरीन, शाइस्ता और दीप्ति पटेल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


अक्षय अलया ने बताया प्रतियोगिता में नगर के 62 विद्यालयों के 3,348 छात्रों ने प्रतिभाग किया था, इसके लिए 13 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया था। इस मौके पर प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसियेशन के संरक्षक अजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष आलोक रिछारिया, अनिल पटैरिया, गोविंद व्यास, राजेश दुबे, ध्रुव साहू, भूपेंद्र सिंह, मोहन सैनी, सतीश पुरोहित, अमन द्विवेदी, अजय जैन, रामगुलाम, कृष्ण विहारी, बिहारी लाल, राजीव ताम्रकार, अनामिका शर्मा, विनीता श्रीवास्तव, किशोरी शरण श्रीवास्तव, रामस्वरूप नामदेव, ब्रजेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें