फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वादा’ टूटने से धड़ाम हुआ वायदा बाजार

विज्ञापन
commodity exchange
विज्ञापन
झांसी। एमसीएक्स कारोबार की एक ट्रेडिंग कंपनी में कारोबारियों का डेढ़ अरब रुपये फंसने के बाद अब व्यापारियों ने इससे कन्नी काटनी शुरू कर दी है। इससे ये कारोबार धड़ाम हो गया है। वहीं, व्यापारी अपने फंसी हुई रकम को निकालने की जुगत में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने भी इस पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में ले लिया है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में व्यापार ठप होने के बाद तमाम व्यापारियों ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) की ओर रुख कर लिया था। उन्होंने ऑनलाइन सोने - चांदी की खरीद फरोख्त शुरू कर दी थी। महानगर के एक बड़े सराफा कारोबारी द्वारा संचालित ट्रेडिंग कंपनी में सैकड़ों व्यापारियों ने लगभग डेढ़ अरब रुपये की रकम लगाई थी। रकम व्यापारी ने कंपनी के पास आगे न बढ़ाकर खुद ही रख ली। इससे व्यापारियों का पैसा फंसकर रह गया है। वायदे पर चलने वाले इस कारोबार में मिले धोखे के बाद व्यापारियों ने इससे दूरी बना ली है, जिससे ये कारोबार धड़ाम हो गया है। व्यापारी अपनी फंसी हुई रकम को वापस लेने की जुगत में जुटे हुए हैं। हालांकि, अब तक पुलिस के पास ये मामला नहीं पहुंचा है। हालांकि, प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी को शामिल किया गया है। कमेटी एक-दो दिन में जांच शुरू कर देगी। ट्रेडिंग कंपनी संचालक व जिन व्यापारियों की रकम फंसी है उन सभी से पूछताछ की जाएगी।
हवाला से भी जुड़े हैं तार
झांसी। बाजार के सूत्रों के अनुसार ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी चलाने वाले सराफा कारोबारी के हवाला से भी तार जुड़े हुए हैं। निश्चित कमीशन लेकर ये व्यापारी देश के किसी भी हिस्से पर रकम पहुंचा देता है। इस पूरे काले कारोबार का उसका लंबा नेटवर्क बना रखा है। प्रशासन की जांच में इसकी भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें