फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कसी कमान, सील हुए दो अधबने मकान

Fri, 31 Jul 2015 11:43 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त के सख्त रुख के बाद झांसी विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण के खिलाफ सक्रिय हो गया है। अवैध निर्माण पाए जाने पर शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने दो निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया।
विज्ञापन

शहर में बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए तथा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य तेजी से जारी हैं। इस स्थिति पर बीते रोज मंडलायुक्त के राम मोहन राव ने असंतोष जताया था। उन्होंने झांसी विकास प्राधिकरण को जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंडलायुक्त के सख्त रुख पर जेडीए भी सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने केके पुरी कालोनी में एक निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया। यह मकान स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाया जा रहा था। इस पर 20 जनवरी 2015 को चालान भी काटा गया था, इसके बावजूद निर्माण नहीं रोका गया था। वहीं, दीनदयाल नगर में भारत माता मंदिर के पास बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए भवन का निर्माण जारी था। इसका 22 जनवरी 2015 को चालान भी काटा गया था। लेकिन, गृहस्वामी ने निर्माण कार्य नहीं रोका। इस पर भवन सील कर दिया गया। प्राधिकरण के अधिकारी दूसरे भवनों के भी मानकोें की जांच के मूड में हैं।
जेडीए सचिव तिलकधारी के निर्देश में हुई उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता दूधनाथ, अवर अभियंता मोहन यादव, प्रमोद पटैरिया, आर पी गुप्ता व सोमेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें