इनमें कोई जून में घर लौटा था कोई जुलाई में। एक लंबा समय अपने गांव और कस्बे में मजदूरी करके बिता दिया। लेकिन अब इन मजदूरों को वापस बुलाया जा रहा है। बुलाने के लिए भी खास ऑफर दिए जा रहे हैं। ट्रेन के एसी कोच का टिकट भेजा जा रहा है। रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था के दावे हो रहे हैं। इन सभी से कहा गया है कि अगर दिवाली से पहले आएंगे तो त्योहार साथ मनाएंगे। त्योहारों का गिफ्ट भी मिलेगा। रविवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर मिले प्रवासी मजदूरों से जब अमर उजाला ने बातचीत की तो महाराष्ट्र और गुजरात के उद्योगपतियों के बड़े बड़े सुनहरे त्योहारी ऑफर जानने को मिले।
रहने की अच्छी व्यवस्था
वेतन में की जा रही बढ़ोत्तरी
बोनस की भी व्यवस्था कर रहे
च्चों की पढ़ाई की व्यवस्था
दीपावली पर परिवार को गिफ्ट
बसें भी भेजी जा रही हैं मजदूरों के लिएकेवल ट्रेन से ही नहीं बल्कि बसों से भी मजदूरों को बुलाया जा रहा है। झांसी, ललितपुर, दतिया, टीकमगढ़ में भी मजदूरों को लाने के लिए बसें पहुंच रही हैं। सभी की कोशिश है कि दीपावली से पहले ही मजदूर आ जाएं तो बेहतर है। ताकि से उद्योग रफ्तार पकड़ सकें।
यात्री शेड में उमड़ रही भीड़
झांसी रेलवे स्टेशन के यात्री शेड में इन दिनों भीड़ उमड़ रही है। इसमें सबसे ज्यादा तादाद प्रवासी मजदूरों की है। अपने जिले से सुबह मजदूर ट्रेन पकड़ने के लिए झांसी स्टेशन पहुंचते हैं। वहीं पहली बार एसी कोच में सफर करने को लेकर मजदूरों में उत्साह नजर आता है।