जेडीए द्वरा लहरगिर्द में सील की गई कॉलोनी।
झांसी। सीपरी क्षेत्र के लहर गिर्द में अवैध कॉलोनी में सील किए गए मकानों के मालिकों और इन्हें बेचने वालों की तलाश जेडीए अमले ने शुरू कर दी है। इस मामले की शिकायत प्राधिकरण से की गई थी। जांच के दौरान जेडीए ने दो सितंबर को अवैध कॉलोनी के अठारह मकानों को सील कर दिया था।
लहर गिर्द में प्रखंडीय पार्क की जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा था। कॉलोनाइजर द्वारा अवैध कॉलोनी का रास्ता झांसी विकास प्राधिकरण से स्वीकृत कॉलोनी से दिया गया था। इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि कॉलोनी को सील कर दिया गया है। सुनवाई का समय दिया गया है। सुनवाई पूरी होते ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कॉलोनी में मकानों को खरीदने वाले व बुकिंग करने वालों से संपर्क किया जा रहा है।
लोगों के डूब गए लाखों रुपये
कॉलोनी में मकानों को खरीदने व बुकिंग के नाम पर लोगों के लाखों रुपये डूब गए हैं। कॉलोनी का निर्माण गैर रिहायशी जमीन पर कराने के कारण लेआउट पास नहीं किया जा सकता है।