फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल सोफिया: बबीना में प्रशिक्षण... शत्रु को समझाया 'सिंदूर' का दम; झांसी में बतौर मेजर पद पर थीं तैनात

Thu, 08 May 2025 10:37 AM IST
शाहरुख खान हिमांशु पांडेय, अमर उजाला, झांसी

सार

Colonel Sophia Operation Sindoor: कर्नल सोफिया का झांसी के बबीना में प्रशिक्षण हुआ था। झांसी में बतौर मेजर पद पर तैनात थीं। उन्होंने शत्रु को 'सिंदूर' का दम समझाया। परिजनों ने जश्न मनाया। कहा कि बेटी ने गर्व से सिर ऊंचा कर दिया। हमें तुम पर नाज है।
विज्ञापन
1 of 7
भट्टागांव में खुशी जाहिर करते कर्नल सोफिया क़ुरैशी के परिजन - फोटो : परिजन
Sophia Qureshi Biography: भारत की एयर स्ट्राइक ने पूरे देश को गर्व से भर दिया, लेकिन बुंदेलखंड के लिए यह दोहरे गर्व का मौका रहा। जिन कर्नल सोफिया कुरैशी के जरिये पूरी दुनिया ने पाकिस्तान में आतंकी हरकतों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का सच जाना, उनका जन्म न सिर्फ बुंदेलखंड में हुआ बल्कि दुश्मनों को मात देने का हुनर भी उन्होंने झांसी में सीखा। 

झांसी में कर्नल सोफिया बतौर मेजर तैनात रहीं। कई सैन्य अभियानों की अगुवाई कीं। कर्नल सोफिया के बड़े ताऊ का परिवार भट्टागांव में रहता है। आतंकी शिविरोपिर भारत के हमले के बाद बुधवार को उनके यहां जश्न छाया गया। परिजन ने सिर्फ यही कहा, बेटी ने आज गर्व से सिर ऊंचा कर दिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
भट्टागांव में खुशी जाहिर करते कर्नल सोफिया क़ुरैशी के परिजन - फोटो : परिजन
12 दिसंबर 1975 को हुआ था सोफिया का जन्म
छतरपुर के नौगांव निवासी सोफिया का जन्म 12 दिसंबर 1975 को हुआ था। उनके चाचा वली मोहम्मद नौगांव में रहते हैं। सोफिया के चचेरे भाई एवं मैकेनिकल इंजीनियर मोहम्मद रिजवान ने अमर उजाला को बताया कि सोफिया की शुरुआती पढ़ाई यहीं से हुई। वह हमेशा से पढ़ाई में जहीन रहीं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह - फोटो : पीटीआई
लेफ्टिनेंट बनने के बाद पदोन्नति मिलने पर हुईं कैप्टन
शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के माध्यम से भारतीय सेना में चयन के बाद पीएचडी और टीचिंग करियर भी छोड़ दिया। उनका कहना है कि लेफ्टिनेंट बनने के बाद पदोन्नति मिलने पर कैप्टन हुईं। इसके बाद झांसी में तैनात रहीं। यहां उनका मेजर पद पर प्रमोशन हो गया। गांधीनगर में लेफ्टिनेंट कर्नल के तौर पर पदस्थ रहीं।
 

4 of 7
सोफिया कुरेशी - फोटो : ANI
सोफिया के पति भी सेना में अफसर
इसके बाद वह कर्नल हो गईं। सोफिया के पति भी सेना में अफसर हैं। सोफिया के ताऊ इस्माइल कुरैशी बीएसएफ से रिटायर्ड होने के बाद भट्टा गांव में रहने लगे। दो साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। सोफिया की चचेरी बहन शबाना कुरैशी का कहना है कि परिवार के सभी बच्चों के लिए सोफिया रोल मॉडल हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
सोफिया कुरैशी - फोटो : Pti
सभी उनकी तरह बनना चाहते हैं। उन्हें देखकर ही उनके भाई इकबाल बीएसएफ में भर्ती हुए। पूरे परिवार के लिए आज खुशी का मौका है। सोफिया की भाभी ने भी इसे गर्व का पल बताया। परिवार के लोगों को आस-पड़ोस के लोगों ने पहुंचकर बधाई दी।


 
विज्ञापन

6 of 7
सोफिया कुरैशी - फोटो : PTI
सैनिकों के गांव में हुई आतिशबाजी, बंटी मिठाई
ललितपुर का ध्वारी एवं पड़वां गांव में आतिशबाजी के साथ लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस गांव में सर्वाधिक सेना से जुड़े लोग रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, ध्वारी गांव में 29 लोग सेना में हैं जबकि पड़वा गांव में 12 लोग सेना से हैं। इनमें अधिकांश विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं। कई जवान सरहद पर भी तैनात हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोफिया कुरैशी - फोटो : ANI
सोफिया कुरैशी की उपलब्धि और सम्मान
  • सोफिया ने ऑपरेशन पराक्रम (2001-02) के दौरान पंजाब सीमा पर कार्य किया, जिसके लिए उन्हें GOC-in-C (जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ) की प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।
  • पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ राहत अभियानों के दौरान संचार व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें Signal Officer-in-Chief का commendation कार्ड भी मिला।
  • उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत भी कर चुके हैं, जो उस समय साउदर्न कमांड कमांडर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें