फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट व कमिश्नरी में मिलेगी अरहर की दाल

Thu, 26 Nov 2015 12:40 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महंगाई की आग में झुलस रहे उपभोक्ता को राहत देने के उद्देश्य से शासन ने रियायती दरों पर अरहर की दाल की बिक्री की पहल की है। कलेक्ट्रेट व कमिश्नरी से बृहस्पतिवार से दाल का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर भारत की सबसे पसंदीदा अरहर की दाल आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। 200 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकार्ड ऊंचाई छूने के बाद पिछले कुछ समय में दाल के भाव में कमी जरूर आई है। लेकिन, यह नाकाफी है। इन दिनों अरहर दाल फुटकर बाजार में 170 - 175 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेची जा रही है।

दाल की कीमतों पर अंकुश लगान के लिए शासन ने इसकी राशनिंग शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश कर्मचारी कल्याण निगम के कलेक्ट्रेट व कमिश्नरी परिसर स्थित डिपो पर बृहस्पतिवार से दाल का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। प्रत्येक राशन कार्ड पर दो किलोग्राम दाल 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट स्थित डिपो के मैनेजर डा. वाहिद ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए दाल एक - एक किलोग्राम के बैग में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें