फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महानगर में 14 दिसंबर के बाद चलेगी शीतलहर

Tue, 10 Dec 2024 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आज से पहाड़ी इलाकों से आनी शुरू होगी हवा, इस सप्ताह छह डिग्री तक लुढ़क सकता न्यूनतम पारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इस सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 14 दिसंबर के बाद महानगर में शीतलहर चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी दिशा से चली हवा ने सोमवार को अधिकतम तापमान गिरा दिया।
जनपद में सोमवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पार 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चली। ऐसे में गाजियाबाद समेत पश्चिम के जिलों में हल्की बारिश से हवा में ठंडक रही। ऐसे में दिन के तापमान में गिरावट आ गई। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। मंगलवार को उत्तर-पूर्वी दिशा से हवा चलने की संभावना है। ऐसे में ठंडक और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर के बाद शीतलहर चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठंडक बढ़ते ही नगर निगम जलवाएगा अलाव
नगर निगम ने सर्दी को देखते हुए अलाव जलवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। एक फर्म को टेंडर प्राप्त भी हो गया है। अपर नगर आयुक्त मो. कमर का कहना है कि शीतलहर चलते ही अलाव जलवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रमुख चौराहे, रैन बसेरों को मिलाकर 125 से 150 स्थानों को अलाव जलवाने के लिए चिह्नित किया गया है। इसके अलावा, सर्दी बढ़ने पर अन्य स्थानों पर भी अलाव जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें