फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक सप्ताह तक नहीं चलेगी शीतलहर, अधिकतम तापमान बढ़कर पहुंचा 26.5 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। एक सप्ताह तक झांसी में शीतलहर नहीं चलेगी। अच्छी धूप खिली रहने से तापमान में इजाफा होगा। ऐसे में खासकर दिन में लोगों को ठंड का अहसास नहीं होगा। 28 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

सर्दी में सोमवार को झांसीवासियों को गर्मी का अहसास हुआ। दिनभर चटक धूप खिली रही। ऐसे में अधिकतम तापमान बढ़कर 26.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम पारा 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। वहीं, सर्वाधिक न्यूनतम तापमान के मामले में झांसी हरदोई और लखीमपुर के बाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि हवाओं की दिशा बदलने से लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। इन दिनों पहाड़ों के बजाए मैदानी इलाकों से हवाएं आ रही हैं। 27 जनवरी तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में अधिकतम पारा 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 28 जनवरी से चार फरवरी तक तापमान में गिरावट आएगी। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते होगा। फिर पहाड़ों की ओर से आने वाली हवा के चलते अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री और न्यूनतम पारा में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें